मुंबई में आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में लगी आग

Thursday, Mar 28, 2024 - 03:18 PM (IST)

नेशनल डेस्क: मुंबई के उपनगरीय मलाड इलाके में स्थित एक आठ मंजिला व्यावसायिक इमारत में बृहस्पतिवार को आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। नगर निकाय के एक अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना सुबह करीब साढ़े 11 बजे मिली और यह मलाड पूर्व में दफ्तरी रोड पर स्थित सेंट्रल प्लाजा कॉम्प्लेक्स की पांचवीं और छठी मंजिल पर कुछ दुकानों तक ही सीमित है।

अधिकारी ने बताया, “ किसी के घायल होने की कोई खबर नहीं है।'' उन्होंने बताया कि इमारत की पांचवीं और छठी मंजिल पर धुआं भर गया है। उन्होंने कहा कि अग्निशमन अभियान के लिए दमकल के कम से कम छह इंजन और अन्य वाहन मौके पर भेजे गए हैं। मुंबई पुलिस, बृन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) तथा अन्य एजेंसियों के कर्मियों को काम पर लगाया गया है। मामले की अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Radhika

Advertising