कश्मीर: प्रदर्शनकारी पर गोली चलाने वाले जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Friday, Apr 14, 2017 - 11:04 PM (IST)

श्रीनगर: 9 अप्रैल रविवार को बडगाम में मतदान के दौरान प्रदर्शनकारियों पर गोली चलाने वाले जवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। जम्मू कश्मीर पुलिस के डीजीपी एस पी वेद ने इस बारे में स्वयं जानकारी दी है।


उन्होंने बताया कि प्वाइंट बलैंक रेंज पर प्रदर्शनकारी पर गोली चलाने वाले जवान के खिलाफ पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। उन्होंने कहा कि जिस वीडियो के आधार पर गिरफ्तारी की गई है उस वीडियो की सच्चाई की जांच की जानी अभी बकी है। डीजीपी के अनुसार, यह जांच का मामला है और जो भी इसमें दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ एक्शन होगा।


इससे पहले एक वीडियो चर्चा में आया था जिसमें बडगाम पोलिंग स्टेशन के बाहर सुरक्षाबल का एक जवान पत्थरबाज के सिर में गोली मारता दिखाई दिया।

 

Advertising