सोनिया गांधी के निजी सचिव पर रेप की FIR, महिला का आरोप- नौकरी के नाम पर किया दुष्कर्म

Tuesday, Jun 28, 2022 - 10:41 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के निजी सचिव पी.पी. माधवन के खिलाफ 26 वर्षीय एक महिला की शिकायत पर दुष्कर्म, आपराधिक धमकी का मामला दर्ज किया है। पुलिस के मुताबिक महिला ने आरोप लगाया कि आरोपी ने उसे नौकरी दिलाने का झांसा दिया और शादी का वादा किया।

 

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने महिला से कथित तौर पर दुष्कर्म किया और किसी को इस बारे में बताने पर गंभीर नतीजे भुगतने की चेतावनी दी। द्वारका के पुलिस उपायुक्त (डी.सी.पी.) एम. हर्षवर्धन ने कहा कि उत्तम नगर थाने में 25 जून को एक शिकायत मिली थी। भारतीय दंड संहिता की धारा 376 (दुष्कर्म) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत एक मामला दर्ज किया गया। हम मामले की जांच कर रहे हैं।

Seema Sharma

Advertising