भागलपुर झड़पः केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे सहित 8 के खिलाफ FIR दर्ज

Monday, Mar 19, 2018 - 12:53 PM (IST)

भागलपुरः बिहार के भागलपुर हिंसा मामले में नाथनगर थाने में केंद्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे के बेटे अरिजीत शाश्वत सहित 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। अरिजीत शाश्वत सहित 8 पर लोगों की भावनाओं को भड़काने का आरोप है। 

जानकारी के अनुसार, भागलपुर के नाथनगर में एक जुलूस में आपत्तिजनक गाने बजाने पर दो गुट आपस में भिड़ गए थे। पहले दोनों गुटों द्वारा पत्थरबाजी की गई इस दौरान कई गाड़ियों के शीशे भी टूट गए। इसके अतिरिक्त कुछ शरारती तत्वों ने एक दोपहिया वाहन को आग के हवाले कर दिया। कुछ दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई थी। 

बता दें कि यह दोनों गुट नाथनगर के चंपा नगर और बाबू टोला के रहने वाले हैं। इस झड़प में दो पुलिस कर्मियों सहित करीब आधा दर्जन लोगों के घायल होने की जानकारी मिली थी। 

Punjab Kesari

Advertising