फारूक ने फिर दिया विवादित बयान: कश्मीर का राजनीति हल तलाशे केन्द्र वरना इसे खोने को हो जाए तैयार

punjabkesari.in Tuesday, Apr 11, 2017 - 03:19 PM (IST)

श्रीनगर: पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला ने कश्मीर को लकर एक बार फिर विवादित बयान जारी किया है। उन्होंने केन्द्र से कहा है कि वो कश्मीर मसले का राजनीति हल तलाशे अन्यथा कश्मीर को खोने के लिए तैयार रहे।  फारूक अपने विवादित बयानों के लिए चर्चा में रहते हैं। अनंतनाग सीट के लिए हो रहे उपचुनाव में नैकां के उम्मीदवार डा अब्दुल्ला ने कहा है कि अगर कश्मीर विवाद का केन्द्र राजनीतिक हल तलाया नहीं करता है तो यकीनन कश्मीर को खो देगा।


उन्होंने कहा कि श्रीनगर सीट के लिए हुए उपचुनाव के दौरान हिंसा अपने आप में दुखद है और इससे सरकार की नाकामी साफ झलकती है। उन्होंने यह भी कहा कि कश्मीर में लोगों को सुरक्षा देने में भारत सरकार पूरी तरह से नाकाम रही है। उन्होंने ं कहा, मैं आग से क्यों खेल रहा हूं। यह सही नहीं है। पत्थरबाज सांसद के पद या विधायक पद के लिए नहीं लड़ रहे हैं। जाग जाओ। इससे पहले कि बहुत देर हो जाए।


जब उनसे यह कहा गया कि वो आजादी का गुणगान करके कश्मीर और भारत के बीच खाई क्यों पैदा कर रहे हैं तो उन्होंने कहा कि कुछ समय पहले केन्द्र से एक शिष्टमंडल गृहमंत्री के नेतृत्व में कश्मीर आया। उसने कहा कि वो कश्मीर में युवाओं और हित्तधारकों से बात करेगा। पर क्या उसने किया। दो वर्षों में एक कदम भी नहीं उठाया गया। आप मुझे क्यों आरोपी बना रहे हो। उन्होंने कहा कि स्थिति काफी खराब हो चुकी है। इस समस्या में पाकिस्तान को कोई पार्टी नहीं है। आपको पंसद आए या नहीं पर पाकिस्तान से बात करनी होगी। अगर आतंकवाद को हराना है तो बात करनी होगी।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News