ऑफ द रिकॉर्डः कुशवाहा ने अंतत: राहुल, तेजस्वी का थामा हाथ

Thursday, Dec 20, 2018 - 09:56 AM (IST)

नेशनल डेस्कः राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (आर.एल. एस.पी.) प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा कांग्रेस नीत गठबंधन में शामिल होने की तैयारी में हैं। उन्होंने मोदी सरकार से इस्तीफा दे दिया और भाजपा के साथ अपने संबंध तोड़ लिए हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह कहा था कि उनके समक्ष बहुत से विकल्प हैं। उन्होंने बिहार में कांग्रेस-राजद के साथ जाने का फैसला किया है। इस संबंध में औपचारिक घोषणा कुछ दिनों में किए जाने की संभावना है।

सूत्रों का कहना है कि आर.एल.एस.पी. को राज्य की 40 लोकसभा सीटों में से 5 लोकसभा सीटें दी जाएंगी। उन्हें मुख्यमंत्री पद के लिए तेजस्वी के नेतृत्व को स्वीकार करना होगा। कुशवाहा की पिछले सप्ताह वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अहमद पटेल और अखिलेश प्रसाद सिंह के साथ लंबी बैठक हुई थी। कांग्रेस पार्टी का विचार है कि कुशवाहा आर.एल.एस.पी. के प्रमुख हैं और उनके समुदाय से संबंधित 6 प्रतिशत पिछड़े वर्गों में उनका प्रभाव है।

यद्यपि पार्टी में विघटन हो गया है तथा दोनों विधायक और एम.एल.सी. नीतीश कुमार के खेमे में शामिल हो गए हैं लेकिन कुशवाहा समुदाय के नेता हैं। आर.एल.एस.पी. के महागठबंधन में शामिल होने के बाद अब यह जी-22 (22 पार्टियों का ग्रुप) बन गया है।

Seema Sharma

Advertising