पटरियों पर मरने के लिए हो रही थी तू-तू मैं-मैं, रेल कर्मी ने रोका तो उड़े होश

punjabkesari.in Sunday, Oct 15, 2017 - 05:12 PM (IST)

जयपुर। दौसा में रविवार को एक प्रेमी जोड़ा पटरियों पर बैठ कर ड्रामा कर रहे थे। ड्रामा देखने वाले तो हतप्रभ थे पर सच्चाई कुछ और ही निकली। दरअसल, दौसा के जड़ाव रेलवे फाटक के पास ट्रेक पर बैठकर लड़का-लड़की झगड़ रहे थे। अचानक एक गेटमैन की नजर दोनों पर पड़ी तो वह चकित रह गया। दोनों को ट्रैक पर बैठा देख गेटमैन उनके पास आया। वे एक दूसरे के मरने की बात कर रहे थे। पटरियों पर बैठने का कारण पूछने पर भी उन दोनों ने कुछ नहीं बताया। गेटमैन के बुलाए जाने पर लोगों ने भाग रहे लड़के को काबू कर लिया। इस मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

पुलिस के आने तक गेटमैन दोनों को अपने केबिन में रखा और पूछताछ की। लड़का बोलने लगा, ये मरने जा रही थी। मगर लड़की ने मना कर दिया और बोली की, मैं क्यों मरूंगी, मरने तो तू जा रहा था। जब गेटमैन ने लोगों को देखकर उससे भागने का कारण पूछा तो लड़का बोला, मुझे लगा की इसका भाई आ गया है, इसलिए डर गया था।

हालांकि बाद में पुलिस आई और दोनों को थाने ले गई। पुलिस की जांच में सामने आया है कि लड़के का नाम राहुल और लड़की का नाम नसीबा है। दोनों मुरैना एमपी के रहने वाले हैं। दोनों के बीच अफेयर चल रहा है। किसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा चल रहा था। दोनों ने बताया कि वे लड़ते हुए पटरियों तक आ गए। सुसाइड़ का उनका कोई इरादा नहीं था। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर मामले की जांच पड़ताल मेें जुट गई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News