15 साल की लड़की का अाराेप, 2 महीने तक गैंगरेप करते रहे 15 लाेग

Monday, Aug 29, 2016 - 06:46 PM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली के जामिया नगर इलाके में 15 साल की एक छात्रा ने 15 लोगों पर गैंगरेप का आरोप लगाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, जामिया नगर के बाटला हाउस इलाके में रहने वाली पीड़िता ओखला स्थित एक प्राइवेट स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। उसकी स्कूल के ही 10वीं में पढऩे वाले एक 16 साल के लड़के से दाेस्ती थी।

पीड़िता का कहना है कि करीब दो महीने पहले उसके दोस्त ने उसे अपने घर बुलाया और वहां अपने तीन साथियों संग मिलकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपियों ने उसकी वीडियो भी बनाई और वीडियाे सार्वजनिक करने की धमकी देकर उसके दाेस्त ने अपने करीब 15 साथियाें के साथ दो महीने तक उसके साथ दुष्कर्म किया। तंग आकर पीड़िता ने मामले की जानकारी अपने परिजनों को दे दी, जिसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा।

पुलिस ने मैडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि होने पर पॉक्सो, गैंगरेप की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पीड़िता के बयान पर मुख्य आरोपी व उसके एक दोस्त को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। 

Advertising