कुदरत का हैरान कर देने वाला करिश्मा!  40 दिन के बच्चे के पेट में मिला भ्रूण, डाॅक्टरों के पैरों तले खिसकी जमीन

Friday, May 27, 2022 - 12:05 PM (IST)

पटना: कुदरत का ऐसा हैरान कर देने वाला करिश्मा सामने आया है जिसे देख लोग ही नहीं ब्लकि बड़े से बड़े डाॅक्टर भी सोच में पड़ गए। दरअसल, बिहार के मोतिहारी जिले में एक 40 दिन के बच्चे के पेट के अंदर से भ्रूण मिला है।  इस बात का खुलासा उस समय हुआ जब  इस 40 दिन के बच्चे के इलाज के लिए अस्पताल लाया गया था।  जानकारों के अनुसार, यह मामला 10 लाख मरीजों में से केवल पांच मरीजों में ही पाया जाता है। 

 डॉक्टरों का कहना है कि पेट फूलने के कारण बच्चा ठीक से पेशाब नहीं कर पा रहा था जिससे उसे अस्पताल ले जाया गया और  डॉक्टरों ने जांच में पाया कि बच्चे के पेट में पहले से ही एक भ्रूण विकसित हो चुका है। दरअसल, बच्चा जब अपनी मां के गर्भ में था तब ही उसके पेट में एक भ्रूण तैयार हो रहा था। बच्चे के पेट में एक भ्रूण मिलने के बाद डॉक्टरों ने उसका ऑपरेशन कर पेट से भ्रूण को बाहर निकाला जिससे बच्चे की जान को बचाया जा सका।  

Anu Malhotra

Advertising