फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने  बकाया वेतन जारी करने की मांग को लेकर किया प्रदर्शन

Tuesday, Apr 05, 2022 - 09:49 PM (IST)

कठुआ : स्वास्थ्य विभाग में सेवाएं दे रही फीमेल मल्टीपर्पज हेल्थ वर्करों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया। उप मुख्य जिला चिकित्सा अधिकारी के कार्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रही महिला कर्मियों ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को लगातार अनदेखा कर रही है। जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोविड 19 के दौर में भी उन्होंने सेवाएं दी।

 

उन्हें कोरोना वरियर का दर्जा दिया जाता है लेकिन वेतन नहीं दिया गया। वैक्सीन घरों घरों में जाकर करने के साथ साथ अन्य कई विभागीय योजनाओं को अमल तक पहुंचाने में सेवाएं दी हैं। परंतु काफी शर्म की बात है कि बार बार गुहार लगाने के बाद भी उनका वेतन जारी नहीं किया गया जिसके चलते वे मजबूर होकर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर बकाया वेतन जारी न किया गया तो वे आंदोलन को मजबूर हो जाएंगे जिसकी जिम्मेवारी पूरी तरह से विभाग की होगी। उन्होंने तमाम वर्करों से आह्वान करते हुए कहा कि वे अपने हितों को लेकर एकजुट रहें। 

Monika Jamwal

Advertising