जम्मू में नया फतवा जारी, बाजारों में अकेली न जाएं लड़कियां

punjabkesari.in Monday, Oct 09, 2017 - 04:50 PM (IST)

जम्मू: मजिलसे शूरा ने एक फतवा जारी किया है। फतवे के अनुसार सार्वजनिक स्थलों में लड़कियों का अकेला जाना मना है। इस संदर्भ में जम्मू में पोस्टर भी लगाए गए हैं और लोगों से इसका पालन करने को कहा गया है। सिर्फ यही नहीं बल्कि कुछ और दिशानिर्देश भी दिए गए हैं और उनका पालन करने को भी कहा गया है। मजलिसे शूरा ने कहा है कि  शादियों और अन्य पार्टियों में संगीत नहीं बजाया जाएगा और लडक़े व लड़कियों को अलग-अलग क्लासरूम में पढ़ाया जाए साथ ही सर्कस या प्रदर्शनियों में भी लड़कियों का अकेला जाना मना है।


मजलिसे शूरा के पोस्टरों में लिखा गया है कि इस्लाम कहता है कि महिलाओं को पर्दे में रहना चाहिए। वे उन जगहों पर नहीं जा सकती हैं जहां आदमी जमा हों क्योंकि यह इस्लाम के खिलाफ है। महिलाएं मर्दों से बात नहीं कर सकती हैं। आगे लिखा गया है कि करीब तीन सप्ताह पहले जामिया मस्जिद और अन्य मस्जिदों से कहा गया था कि वो उन लोगों के नाम घोषित करे जो इन नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। पर ऐसा नहीं किया गया और अब उन लोगों के नाम हम ले रहे हैं। टाइम्स नाउ के अनुसार शूरा ने नियम लागू किए हैं कि महिलाएं अगर बाजार जाएंगी तो सिर्फ अपने पिता, भाई या पति के साथ। इस्लाम में को एजूकेशन पर भी बैन है इसलिए लड़कियों और लडक़ों के क्लासरूम अलग-अलग होने चाहिएं। प्रतिबंध की सूचि में सबसे पहला प्रतिबंध शादियों में संगीत पर लगाया गया है। साफ कहा गया है कि जो इन नियमों का पालन नहीं करेगा उसे सार्वजनिक तौर पर शर्मिन्दा किया जाएगा।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News