'लव यू बेटा' बोल पिता ने नदी में बहा दिया ढाई साल का मासूम, वजह जान रह जाएंगे हैरान

Sunday, Jul 22, 2018 - 06:17 PM (IST)

नेशनल डेस्क: गुजरात के सूरत से रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक बाप ने अपने ढाई साल के बेटे को नदी में बहा दिया। कलयुगी पिता को डर था कि दो बेटे होने के कारण उसकी संपत्ति दो हिस्सों में बंट जााएगी जिस कारण उसने अपने छोटे बेटे की बली दे दी। यही नहीं उसने अपनी पत्नी की मौजूदगी में ही इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया है। 


पुलिस के अनुसार सूरत के वणेसा गांव का रहने वाला निशित और उसकी पत्नी ब्रेना दूसरी संतान के रूप में बेटी चाहते थे। लेकिन जब नीव का जन्म हुआ तो निशित उदास हो गया। उसने कहा कि दो बेटों के कारण उसे संपत्ति अधिक जोड़ने पड़ेगी जिससे बचने के लिए उसने मासूम को मारने की योजना बना ली। घटना के दिन निशित और ब्रेना अपने छोटे बेटे को पहले बाल मंदिर लेकर गए फिर उसके बाद वह बेटे को नदी दिखाने के बहाने बारडोली पहुंचे।

इसके बाद वह बारडोली में नांदीड़ा गांव के पास मिंढोली नदी पर बने पुल पर नीव को लेकर चले गए। जब नीव को तेज ठंड लगने लगी तो उसे प्लास्टिक के बोरे में लपेट दिया। इसके बाद निशित ने नीव को लव यू बेटा और जय श्री कृष्णा बोलकर नदी में बहा दिया। ब्रेना ने इसकी जानकारी अपने परिवार वालों को दी जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। निशित ने अपना जुर्म कबूल लिया, उसे पांच दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस पांच दिन से नदी में फेंके गए नीव की तलाश कर रही है, अब तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। 
 

vasudha

Advertising