कलयुगी बाप की करतूत, अपने दो वर्ष के मासूम बेटे का गला काटा

Saturday, May 04, 2019 - 12:19 PM (IST)

श्रीनगर : कश्मीर के अनंतनाग में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। एक बाप ने अपने दो वर्ष के मासूम का गला रेत दिया। घटना कोकरनाग के लिस्सर की है। सूत्रों के अनुसार मासूम की पहचान उसमान गोहर पुत्र गोहर अहमद डार के तौर पर हुई है। बच्चे को अनंतनाग अस्पताल में भर्ती किया गया है। उसकी हालत नाजुक है और डाक्टर उसका इलाज कर रहे हैं।


पुलिस ने इस बात की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि उनके पास शिकायत है कि बच्चे का गला उसके बाप ने ही रेता है। आरोपी को गिरफ्तार किया गया है और मामले की जांच चल रही है। 
 

Monika Jamwal

Advertising