Pune Porsche Case के नाबालिग आरोपी के पिता ने बेल मिलने के बाद मनाया जश्न, वायरल हुआ वीडियो

punjabkesari.in Wednesday, May 27, 2026 - 02:24 PM (IST)

नेशनल डेस्क: पुणे का बहुचर्चित कल्याणी नगर पोर्श कार एक्सीडेंट केस एक बार फिर सुर्खियों में आया है। हाल ही में कोर्ट से बेल पर रिहा हुए नाबालिग आरोपी के पिता और एक जाने-माने बिल्डर विशाल अग्रवाल का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिससे एक बार फिर लोगों का गुस्सा भड़क गया है। इस केस के वायरल वीडियो में विशाल अग्रवाल और उनकी पत्नी एक ग्रैंड पार्टी में गले में नोटों की माला डालकर जश्न मनाते और नाचते हुए दिख रहे हैं। इस वीडियो को एक एक्स यूजर ने अपने अकाउंट पर शेयर किया है।

<

>

मुंबई से आया मेरा दोस्त गाने पर लगाए पर ठुमके 

इस पार्टी में अग्रवाल परिवार मशहूर बॉलीवुड गाने "मुंबई से आया मेरा दोस्त, दोस्तों सलाम करो..." पर डांस करता हुआ दिख रहा है। इस वीडियो को सीधे तौर पर विशाल अग्रवाल की बेल के बाद मनाए गए जश्न से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि, किसी भी ऑफिशियल एजेंसी या न्यूज़ चैनल ने इस वीडियो के समय और असलियत की ऑफिशियल पुष्टि नहीं की है, लेकिन इसके वायरल होते ही सोशल मीडिया पर परिवार की कड़ी निंदा हो रही है।

क्या था पूरा मामला?

यह पूरा मामला 19 मई, 2024 का है, जब पुणे के कल्याणी नगर जंक्शन पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ था। आरोप है कि विशाल अग्रवाल के 17 साल के नाबालिग बेटे ने शराब के नशे में तेज स्पीड में पोर्श कार चलाते हुए एक मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस भयानक हादसे में दो युवा IT इंजीनियरों की मौके पर ही मौत हो गई। इस घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था और कानूनी सिस्टम पर भी कई सवाल उठे थे। अब, हादसे के कुछ ही समय बाद मुख्य आरोपियों में शामिल अग्रवाल परिवार का ऐसा वीडियो सामने आने से पीड़ित परिवारों के जख्म एक बार फिर हरे हो गए हैं और लोग इंसाफ की मांग कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News