किसानों का दिल्ली कूच, मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर करेंगे प्रदर्शन

punjabkesari.in Saturday, Feb 02, 2019 - 11:13 AM (IST)

नेशनल डेस्क: किसानों का मोदी सरकार के प्रति आक्रोश बढ़ता ही जा रहा है। अंतरिम बजट 2019 में किसानों को रुझानों के लिए किए गए प्रयास भी सफल होते दिखाई नहीं दे रहे हैं। अब नाराज किसान अपने जमीन अधिग्रहण में उचित मुआवजे की मांग को लेकर दिल्ली में कूच करने जा रहे हैं। वह 7 फरवरी तक जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करेंगे। 
PunjabKesari

किसानों के आंदोलन को देखते हुए शुक्रवार को नोएडा को दिल्ली से जोडऩे वाले डीएनडी फ्लाईवे को कुछ देर के लिए बंद करना पड़ा। सहायक पुलिस अधीक्षक डॉक्टर कौस्तुभ ने बताया कि अलीगढ़, आगरा, हाथरस, बुलंदशहर गौतम बुद्ध नगर आदि जगहों के किसान प्रधानमंत्री आवास का घेराव करने के लिए डीएनडी के रास्ते दिल्ली जा रहे थे। दिल्ली पुलिस ने उन्हें डीएनडी पर रोक दिया जिससे दिल्ली व नोएडा में जगह-जगह जाम लग गया। 

PunjabKesari
शुक्रवार की शाम को दिल्ली-नोएडा फ्लाईवे पर किसानों ने जाम लगा दिया। किसानों की मांग है कि सरकार 2013 में पारित भूमि अधिग्रहण विधेयक के तहत भूमि ले। डीएनडी पर जाम होने की वजह से लोगों ने दूसरा रास्ता अपनाया जिससे अन्य रास्तों में भी जाम लग गया। बढ़ती भीड़ के चलते तात्कालिक रूप से रास्तों को डायवर्ट भी किया गया और यात्रा परामर्श भी जारी किया गया। 
PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

vasudha

Related News