LIVE:किसानों का भारत बंद-बढ़चढ़ कर हिस्सा ले रहा विपक्ष, दुकानें कराई बंद...दिल्ली NH24 पर जाम

Tuesday, Dec 08, 2020 - 02:50 PM (IST)

नेशनल डेस्क: केंद्र के नए कृषि कानूनों के खिलाफ आज किसानों ने भारत बंद बुलाया है। मंगलवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक भारत बंद के तहत देशभर में चक्का जाम रहेगा। हालांकि कई राज्यों में सुबह से ही भारत बंद का असर दिख रहा है। ओडिशा में आज  सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे। सरकारी कार्यालयों को बंद करने का निर्णय भारत बंद के कारण संचार व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना के मद्देनजर लिया गया है। बता दें कि किसानों के भारत बंद को  कांग्रेस सहित 20 राजनीतिक पार्टियों ने किसानों के बंद को समर्थन देने की घोषणा की है। किसान आंदोलन और भारत बंद से जुड़े हर अपडेट की जानकारी के लिए जुड़े रहे punjabkesari.in के साथ....

 LIVE अपडेट्स

  • किसानों ने दिल्ली-गाजियाबाद को जोड़ने वाले NH-24 को बंद किया।

  • केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी में भी भारत बंद से जनजीवन पर असर पड़ा। पुड्डुचेरी में सत्तारूढ पार्टी, द्रमुक, वाम दलों, एमडीएमएस, वीसीके और अधिकतर ट्रेड यूनियनों के अलावा राज्य सरकार कर्मचारी संघों का परिसंघ और ऑटोरिक्शा चालक संघ ने बंद का समर्थन किया है। बंद के दौरान सभी सरकारी और निजी बसें, ऑटोरिक्शा, तिपहिया यात्री वाहन और टैक्सी सड़कों से नदारद रहीं।

  • अरुणाचल प्रदेश में इसका असर कम दिखा और जनजीवन सामान्य रहा। निजी कारों और सार्वजनिक परिवहन की सड़कों पर आवाजाही सामान्य रही।

  • छत्तीसगढ़ में सत्ताधारी दल कांग्रेस ने भारत बंद का समर्थन किया है। सत्ताधारी दल के नेता और कार्यकर्ता बंद को सफल बनाने के लिए सड़क पर निकले तथा लोगों से समर्थन का अनुरोध किया। 

  • मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि राज्य के किसान तीनों कृषि कानूनों के पक्ष में हैं। किसान संगठनों और विपक्षी दलों के भारत बंद के आह्वान के बीच चौहान ने ट्वीट के माध्यम से कहा कि किसानों के पक्ष में किए जा रहे सुधार फायदेमंद हैं। यह बात यहां के किसान भी समझते हैं। 

  • ‘भारत बंद' को कुछ ऑटो और टैक्सी संघों ने भी भाग लिया और सड़कों पर वाहनों को नहीं उतारने का फैसला किया, वहीं कुछ ने हड़ताल से दूरी बनाई। 

  • बिहार के दरभंगा में राजद कार्यकर्त्ताओं ने कानून के विरोध में टायर फूंके।
  • एक किसान संगठन के सदस्यों ने महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में ट्रेन रोकी। ‘स्वाभिमानी शेतकारी संगठन' के सदस्यों ने बुलढाणा जिले में मलकापुर स्टेशन पर चेन्नई-अहमदाबाद नवजीवन एक्सप्रेस को रोककर कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन किया। 
  • ओडिशा में वाम राजनीतिक दल, ट्रेड यूनियन और किसान यूनियन ने भुवनेश्वर रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों को रोका।
  • आंध्र प्रदेश में वामपंथी राजनीतिक दल भारत बंद के समर्थन में विजयवाड़ा में सुबह से ही धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।
  • मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में भारत बंद का असर नहीं।
  • प्रयागराज में सपा कार्यकर्त्ताओं ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस ट्रेन रोकी।

अहमदाबाद में चार या इससे अधिक लोगों के जमा होने पर रोक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य गुजरात के सबसे बड़े शहर अहमदाबाद में किसान आंदोलन के तहत आयोजित भारत बंद के मद्देनज़र पुलिस कमिश्नर ने एक स्थान पर चार या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर रोक लगा दी है। पुलिस कमिशनर संजय श्रीवास्तव ने इस सम्बंध में जारी अधिसूचना में कहा है कि नए कृषि क़ानूनों के विरोध में बंद के दौरान विरोधियों के प्रदर्शन से यातायात और क़ानून व्यवस्था की स्थिति ना बिगड़े और अधिक भीड़ जुटने से कोरोना संक्रमण ना फैले इसलिए आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा-144 के तहत मिले अधिकारों का इस्तेमाल करते हुए वह यह आदेश जारी कर रहे हैं। इस आदेश का भंग करने पर उल्लंघन कर्ता के विरुद्ध क़ानूनी कारर्वाई की जाएगी।  

ये दल भारत बंद के समर्थन में
कांग्रेस ने रविवार को ही ऐलान कर दिया था कि वे किसानों के भारत बंद को समर्थन देंगे। कांग्रेस के अलावा माकपा, डीएमके, सीपीआई, राजद, एनसीपी, जेएमएम, सपा , शिवसेना
,अकाली दल, भाकपा-माले, गुपकार गठबंधन, टीएमसी, टीआरएस, एआईएमआईएम, आम आदमी पार्टी, पीडब्ल्यूपी, बीवीए, आरएसपी, एफबी, एसयूसीआई (सी), स्वराज इंडिया, जेडीएस, बसपा

Seema Sharma

Advertising