दिल्लीवाले ध्यान दें, आज चार घंटे के लिए बंद रहेंगे  तीन मेट्रो स्टेशन, यहा देखें लिस्ट

Saturday, Jun 26, 2021 - 08:04 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्लीवालों के लिए जरूरी खबर है, आज येलो लाइन पर चार घंटे के लिए तीन मुख्य स्टेशन बंद रहेंगे। किसान आंदोलन की आशंका के मद्देनजर  दिल्ली मेट्रो रेल निगम ने ये फैसला लिया है। 

  • किसान आंदोलन को लेकर दिल्ली मेट्रो रेल निगम और पुलिस सतर्क 
  • सुबह 10 से लेकर दोपहर 2 बजे तक दिल्ली के तीन मेट्रो स्टेशन किए बंद
  • विश्वविद्यालय, सिविल लाइंस और विधानसभा जनता के लिए बंद 
  • दिल्ली पुलिस की सलाह के आधार पर मेट्रो बंद करने का लिया फैसला


डीएमआरसी ने शुक्रवार रात को ट्वीट किया किअ दिल्ली पुलिस के सुझाव पर, सुरक्षा कारणों से, येलो लाइन पर तीन मेट्रो स्टेशन- विश्वविद्यालय, सिविल लाइन्स और विधानसभा शनिवार   को जनता के लिए सुबह10 बजे से दोपहर दो बजे तक बंद रहेंगे। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने भी बताया कि विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए डीएमआरसी ने कुछ मेट्रो स्टेशन बंद रखने का निर्णय लिया है।

 

आज किसानों के आंदोलन को सात महीने पूरे हो जाएंगे। दिल्ली और हरियाणा के बीच सिंघू बॉर्डर के अलावा टीकरी और गाजीपुर बॉर्डर पर भी किसान आंदोलन कर रहे हैं। राष्ट्रीय राजधानी में भी शनिवार को विरोध प्रदर्शन हो सकता है इसलिए दिल्ली मेट्रो रेल निगम और पुलिस ने एहतियात के तौर पर सुरक्षा कदम उठाए हैं।

vasudha

Advertising