लव लेटर दिखा पहले कराया तलाक, फिर किया दुष्कर्म और अब....

punjabkesari.in Saturday, Nov 07, 2015 - 04:16 PM (IST)

फरीदाबाद: फरीदाबाद में एक महिला ने अपने प्रेमी पर सनसनीखेज आरोप लगाए है। पूर्व प्रेमी के साथ लिव-इन-रिलेशन में रह रही तलाकशुदा महिला का आरोप है कि प्रेमी के कारण ही उसका तलाक हुआ था, उसने पति को महिला के लिखे पत्र दिखा दिए थे। इसके बाद प्रेमी सहारा देने के बजाय उसे फरीदाबाद ले आया और दुष्कर्म किया।

पीड़िता ने महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मूल रूप से झारखंड के धनबाद की रहने वाली 38 वर्षीय सीमा ने बृहस्पतिवार को महिला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। जिसमें महिला ने आरोप लगाया कि धनबाद निवासी प्रभात सिंह ने उसके साथ दुष्कर्म किया है।

महिला ने पुलिस को बताया कि आरोपी प्रभात सिंह को वह बचपन से जानती है, प्रभात उससे शादी करना चाहता था लेकिन परिजनों ने मई 1995 में शादी कहीं और कर दी। ीमा का आरोप है कि शादी के बाद भी प्रभात उससे शादी करने के लिए ब्लैकमेल करता रहता था। इस दौरान प्रभात ने सीमा के लिखे पत्र उसके पति को दिखा दिए। जिससे उसका तलाक हो गया।

सीमा ने पुलिस को बताया कि तलाक के बाद भी प्रभात उसकी मां व बेटे को जान से मारने की धमकी देकर शादी के दबाव बनाता रहा। इसके बाद वह सीमा को सहारा देने की बात कह कर इसी वर्ष 17 मई को फरीदाबाद ले आया और सेक्टर-17 स्थित एक घर में रखा।

सीमा का आरोप है कि प्रभात अक्सर उसके साथ दुष्कर्म करता था और बच्चे को मारने की धमकी देता था, ना ही किसी से मिलने देता था। सीमा की एक बहन फरीदाबाद में ही रहती है, परेशान हो कर 4 नवंबर को सारी बात बहन को बता दी, जिसके बाद बहन उसे अपने घर ले आई और पुलिस शिकायत दर्ज करवाई।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Recommended News

Related News