मशहूर वकील हरीश साल्वे 65 की उम्र में करने जा रहे हैं दूसरी शादी, जानें कौन हैं उनकी दूसरी पत्नी

Monday, Oct 26, 2020 - 10:52 AM (IST)

नेशनल डेस्कः भारत के पूर्व सॉलिसिटर जनरल और मशहूर वकील हरीश साल्वे जल्द शादी करने जा रहे हैं। 65 वर्षीय साल्वे अगले हफ्ते ब्रिटिश के एक चर्च में कैरोलिन ब्रॉसर्ड से शादी करने जा रहे है। पिछले महीने ही साल्वे ने अपनी 38 साल की शादी को हाल ही में खत्म किया है। उन्होंने कानूनी तौर पर अपनी पहली पत्नी को तलाक दिया है।

इस महिला से कर रहे शादी
56 वर्षीय कैरोलिन पेशे से एक कलाकार हैं। साथ ही एक लड़की की मां। कैरोलिन और साल्वे की मुलाकात आर्ट एग्जीबिशन में हुई थी। धीरे धीरे दोनों में दोस्ती हुई और अब दोनों ने शादी करने का फैसला कर लिया। तलाक के बाद साल्वे लंदन में अपने बच्चों से दूर रहते थे। जिस चलते कैरोलिन ने उन्हें भावनात्मक रूप से संभाला। दोनों में अच्छी जमने लगी जिसके बाद उन्होंने शादी का फैसला लिया।

कुलभूषण जाधव का लड़ा केस
हरीश साल्वे शुरू से ही काम की वजह से चर्चाओं में रहे है। यही वजह थी कि उन्हें भारत सरकार ने सॉलिसिटर जनरल नियुक्त किया था। साल्वे, कुलभूषण जाधव सहित कई अंतर्राष्ट्रीय मामलों में भारत सरकार की पैरवी कर देश को गौरवान्वित कर चुके हैं। विदेश मंत्री दिवंगत सुषमा स्वराज के आग्रह पर उन्होंने इस केस की सुनवाई के लिए सिर्फ एक रुपए फीस ली थी।

 

Yaspal

Advertising