बिना सेफ्टी बैल्ट और हेलमैट के काम कर रहा था मजदूर, अचनाक 16वीं मंजिल से गिरा, मौत

Friday, Nov 25, 2016 - 07:46 AM (IST)

मोहाली (राणा): गुरुद्वारा सिंह शहीदां सोहाना के सामने बन रही बहुमंजिला रिहायशी इमारत की 16वीं मंजिल से व्यक्ति की गिरने से मौत हो गई। मरने वाली की पहचान वीर सिंह 42 के रूप में हुई  जो वहां मजदूरी करता था। मटौर थाने के एस.एच.ओ. बलजिंदर सिंह पन्नू ने बताया कि मजदूर के 16वीं मंजिल से गिरने से मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जानकारी के मुताबिक मजदूर वहां पर कई दिन से काम कर रहा था और वीरवार शाम अचानक गिर गया। उसके साथी उसे तुरंत सोहाना अस्पताल ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। कामगारों के अनुसार शाम साढ़े पांच बजे वीर चंद काम कर रहा था जो अचानक लिफ्ट होल में गिर गया और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसे तुरंत सोहाना अस्पताल में ले जाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। वर्करों ने बताया कि जब वीर चंद नीचे गिरा तो तब उसके सिर पर न तो हेलमैट था न सेफ्टी बैल्ट पहनी थी। 
 

Advertising