के. सिवन के नाम से सोशल मीडिया पर चल रहे फर्जी अकाउंट्स, ISRO ने किया खुलासा

Monday, Sep 09, 2019 - 05:48 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के महत्‍वाकांक्षी मून मिशन चंद्रयान 2 के चांद के दक्षिणी हिस्से पर उतरने से पहले ही भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन से संपर्क टूटने की खबर सुनते ही देश भर में मायूसी छा गई। जहां एक ओर इसरो अध्‍यक्ष के. सिवन का लोगों ने हौसला बढ़ाया तो वहीं उन्हे लेकर कुछ अफवाहें भी फैलाई जा रही है। सोशल मीडिया पर उनके नाम के कई फेक अकाउंट्स बनाए जा रहे हैं।

इसरो ने आधिकारिक बयान देते हुए कहा कि के. सिवन ट्विटर पर नहीं हैं और उनके नाम से चल रहे अकाउंट फर्जी हैं। इसरो ने यह कहा कि यह नोट किया गया है कि कैलाशवादिवू सिवन के नाम से कई सोशल मीडिया अकाउंट्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सक्रिय है। यह स्पष्ट किया जाता है कि इसरो चीफ के सिवन का सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर कोई व्यक्तिगत अकाउंट नहीं है। इसलिए ऐसे सभी खातों की सारी जानकारी प्रामाणिक नहीं है। 

दरअसल 7 सितंबर को के सिवन के नाम से एक ट्विटर अकाउंट बनाया गया, 30 हजार से ज्यादा लोग जुड़ चुके हैं। अकाउंट के कवर फोटो के तौर पर पृथ्वी की एक आम तस्वीर लगाई गई है। इसी अकाउंट से पीएम मोदी द्वारा गले लगाने वाली तस्वीर भी शेयर की गई जो काफी वायरल हुई। इस तरह के कई फर्जी अकाउंट ISRO चीफ के नाम से बनाए जा रहे हैं और लोगों को गलत सूचना दी जा रही है। 


 

vasudha

Advertising