अब वजन घटाने की दौड़ में एक सीएम भी शामिल

Monday, Apr 18, 2016 - 08:42 PM (IST)

मुंबई : बॉलीवुड कलाकारों की तरह वजन कम करने में नेता भी पीछे नहीं हैं। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस ने मेट्रोबॉलिक ट्रीटमेंट की मदद से तीन माह में 18 किलो वजन कम कर लिया है। फड़णवीस की पत्नी अमृता का वजन भी काफी बढ़ गया था। जब अमृता ने 5-6 किलो वजन कम किया तो फड़णवीस भी प्रेरित हुए। इसी कारण उन्होंने मेटाबॉलिक ट्रीटमेंट करवाने का फैसला लिया। फरवरी में सीएम ने ट्रीटमेंट शुरू किया। जब ट्रीटमेंट शुरू किया तो तब देवेंद्र फड़णवीस का का वजन 122 किलो था जोकि अब 104 किलो रह गया है।
 
इस संबंध में जब फडणवीस से सवाल किया गया तो उन्होंने इसे पर्सनल बताया और कुछ भी कमेंट नहीं किया। फडणवीस की डॉक्टर के मुताबिक मेटाबॉलिज्म फ्लैक्सिबल था जिसे मेडिकल ट्रीटमेंट से बढ़ाया जा सकता है। फड़णवीस रोज दो घंटे कसरत करते हैं। गौर हो कि विश्वभर में प्रसिद्ध बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के बेटे अनंत अंबानी ने भी अपना भार कम करके सबको चौंका दिया। अनंत ने 18 महीनों में 108 किलो भार घटाया।
 
Advertising