किसानों के आगे झुकी फडणवीस सरकार, सभी मांगों पर लिखित में दिया आश्वासन

Thursday, Nov 22, 2018 - 07:22 PM (IST)

नेशनल डेस्कः महाराष्ट्र विधानसभा में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और किसानों के बीच चली वार्ता संपन्न हो गई है। सरकार ने किसानों की सभी मांगे मान ली हैं। वार्ता के बाद किसानों का प्रतिनिधिमंडल आजाद मैदान में जमे किसानों के पास पहुंचा और बताया कि मुख्यमंत्री फडणवीस से किन-किन मुद्दों पर वार्ता हुई। प्रतिनिधिमंडल ने यह भी बताया कि सरकार की ओर से किसानों को क्या आश्वासन दिया गया है।



इससे पहले महाराष्ट्र के विभिन्न जिलों से मुंबई के आजाद मैदान पहुंचा किसानों का प्रतिनिधिमंडल राज्य के सीएम से मुलाककात करने के लिए विधानभवन के बाहर जुटा। इनके साथ महाराष्ट्र सरकार के मंत्री गिरीश महाजन भी मौजूद थे। किसानों ने मांग की  है कि सरकार उन्हें लिखित में आश्वासन दे, तभी वे वापस लौटेंगे। बता दें कि महाराष्ट्र के किसान सूखे के लिये मुआवजे और आदिवासियों को वन्य अधिकार सौंपे जाने की मांग को लेकर हजारों किसान 2 दिवसीय प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को ठाणे से चला किसानों का मार्च आज मुंबई के आज़ाद मैदान पहुंच रहा है।



गिरीश महाजन ने कहा कि आदिवासी जमीन को लेकर किसानों के बीच कुछ गलतफहमी है, जिसे जल्द ही दूर कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि अब किसानों को धरने पर बैठने की कोई जरूरत नहीं है। बता दें कि महाराष्ट्र के किसान एक बार फिर से अपनी मांगों को लेकर 2 दिवसीय प्रदर्शन के तहत गुरुवार सुबह 11 बजे के करीब मुंबई के आजाद के आजाद मैदान पहुंच गए थे।
 


गौरतलब  है, किसान और आदिवासी लोकसंघर्ष समिति के बैनर तले हजारों किसान अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन करते हुए सुबह 4:30 बजे चूनाभट्टी के सोमैया मैदान से मुंबई के आजाद मैदान के लिए रवाना हुए। लोक संघर्ष मोर्चा की अगुवाई में किसान पहेल दादर पहुंचे और फिर आजाद मैदान में जमा हुए। अपनी मांगों को लेकर किसान ने बुधवार को ठाणे में प्रदर्शन शुरू किया था। 

 

Yaspal

Advertising