सडक़ हादसे में फैक्टरी गार्ड की मौत

Friday, Feb 05, 2021 - 01:22 PM (IST)

साम्बा : बड़ी ब्राह्मणा के सिडको चौक में वीरवार सुबह हुए एक हादसे में एक व्यक्ति की मौत होगई। बताया गया है कि यह व्यक्ति बड़ी-ब्राहमणा के इंडस्ट्रयल एरिया में एक फैक्टरी का गार्ड था जो डयूटी पर जा रहा था कि अचानक सिडको चौक में सडक़ पार करते समय किया अज्ञात वाहन ने इसे अपनी चपेट में ले लिया। इस व्यक्ति को घायल हालत में जीएमसी अस्पताल पहुंचाया गया यहां इसने बाद में दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान 60 वर्षीय फलेल चंद पुत्र हरि भक्त निवासी डोडा के रूप में हुई है। 
 

Monika Jamwal

Advertising