भारत तक पहुंची फेसबुक डाटा लीक की आंच, 5.62 लाख लोगों की जानकारी लीक

Friday, Apr 06, 2018 - 08:34 AM (IST)

नई दिल्ली: फेसबुक के डाटा लीक घोटाले की आंच भारत तक पहुंच गई है जहां करोड़ों लोग इस सोशल मीडिया मंच का इस्तेमाल करते हैं। भारत में फेसबुक से जुड़े साढ़े 5 लाख से अधिक यूजर्स से जुड़ी जानकारी लीक होने की आशंका है। हालांकि सीधे तौर पर प्रभावित यूजर्स की संख्या काफी कम है। इस बीच फेसबुक ने कहा है कि भारत में इस साल होने वाले चुनाव उसके लिए बहुत महत्वपूर्ण हैं और वह अपनी सुरक्षा को चाक-चौबंद करने पर काम कर रही है।

कैंब्रिज एनालिटिका से जुड़े डाटा लीक प्रकरण से भारत में 5.62 लाख लोगों के संभावित प्रभावित होने की आशंका है। वहीं, फेसबुक ने बुधवार को स्वीकार किया था कि लगभग 8.7 करोड़ लोगों से जुड़ी जानकारी कैंब्रिज एनालिटिका के साथ अनुचित तरीके से सांझा की गई।

Seema Sharma

Advertising