Facebook के सहारे दोस्ती, प्यार फिर होटल में किया रेप

Saturday, Jan 13, 2018 - 01:43 PM (IST)

आदर्श नगर: फेसबुक पर दोस्ती, प्यार और फिर होटल में बलात्कार। मामले में पुलिस ने पीड़ित और उसके परिवार वालों को शुरुआत में डांट फटकार कर मामले को रफादफा करने की कोशिश भी की थी। वारदात आदर्श नगर इलाके में हुई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल कराने के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान हिमालय जुनेजा के रूप में हुई है। वह आदर्श नगर इलाके का रहने वाला है। जहां पर बलात्कार हुआ, वो हुक्का बार है। जिसपर भी कानूनी कार्रवाई होनी की बात कही जा रही है। ज्ञात हो कि हुक्का बार पर कोर्ट का प्रतिबंध लगा हुआ है। यहां पर कैसे हुक्का बार चल रहा है। इस बारे में पुलिस अधिकारी भी जांच के घेरे में आ गए हैं।

 जानकारी के मुताबिक किशोरी गोकलपुरी इलाके में परिवार के साथ रहती है। पिता प्राइवेट नौकरी करते हैं। जबकि मां घर में ही रहती है। किशोरी आधार कार्ड में बालिग है। किशोरी ने बताया कि करीब 25 दिन पहले ही फेसबुक पर आरोपी हिमालय  से दोस्ती हुई थी। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल गई। आठ जनवरी की शाम साढ़े पांच बजे हिमालय ने किशोरी को फोन कर जीटीबी नगर इलाके में बुलाया। किशोरी घर से अपनी मां को किसी सहेली का बर्थ डे होने की बात कहकर चली गई। ऑटो वाले की आरोपी से बात कराई। आरोपी ने चालक को जगह के बारे में फोन पर बता दिया। जीटीबी नगर इलाके में आरोपी ने उसे साथ लिया। आरोपी उसे एक बार में ले गया। जहां पर दोनों ने खाना खाया और कुछ पीया भी। जिसके बाद किशोरी नशे में हो गई। किशोरी ने बताया कि आरोपी उसे बाइक पर बैठाकर आदर्श नगर इलाके में स्थित होटल रॉयल पैलेस में ले गया। होटल के रजिस्टर पर उसका अंगूठा भी लगवाया। कमरे में ले जाने के बाद आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

नशे में होने के कारण वह उसका विरोध भी नहीं कर पाई। आरोपी बाद में रात के वक्त उसे बाइक से ही गोकलपुरी स्थित घर के पास छोड़कर चला गया। नशे की हालत में वह काफी मुश्किल से घर पहुंची। घर पर उसकी मां ने उसकी हालत देखकर काफी बुरी तरह से पिटाई की। किशोरी ने आपबीति बताई। किशोरी की मां ने फोन से पुलिस कंट्रोल रूम को वारदात की सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस पीड़िता को आदर्श नगर थाने ले आई।
 

Advertising