रमजान माह के चलते मिलेगा एक किलो चीनी का अतिरिक्त कोटा

Friday, Jun 01, 2018 - 06:12 PM (IST)

कठुआ : रमजान के पवित्र पर्व के चलते सरकार द्वारा हर राशन कार्ड धारक को एक किलो चीनी का कोटा अतिरिक्त जारी करने के निर्देश दिए हैं। इसकी जानकारी विभाग के सहायक निदेशक टी.पी. सिंह ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान दी। उन्होंने कहा कि मंत्री व सरकार के आदेशों पर ही हर राशन कार्ड धारक को एक किलो अतिरिक्त राशन में चीनी का कोटा दिया जाएगा।

 

यह ए.पी.एल., बी.पी.एल. सहित अन्य वर्गों में लागू होता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई डीलर चीनी देने से आनाकानी करता है तो इसकी शिकायत उन्हें की जाए। दस जून से पहले-पहले राशन की चीनी लोगों को मिलेगी। उन्होंने कहा कि दूर दराज के लोगों को अगर कोई परेशानी आती है। तो वे उनके कार्यालय में संपर्क करें। इस मौके पर टी.एस.ओ. संजीवन सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे। 

Monika Jamwal

Advertising