रूस यात्रा पर विदेश मंत्री एस. जयशंकर, मॉस्को में भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग की 27वीं बैठक
punjabkesari.in Monday, Aug 24, 2026 - 03:20 PM (IST)
Foreign Minister Visit: विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज मॉस्को में रूस के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के साथ व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग पर भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग (IRIGC-TEC) की सह-अध्यक्षता करेंगे। वह अपने रूसी समकक्ष सर्गेई लावरोव से भी मिलेंगे और क्षेत्रीय तथा वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान करेंगे।
दो दिवसीय यात्रा पर पहुंचे
डॉ. जयशंकर रूस की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर कल मॉस्को पहुंचे। वह रूसी संघ के पहले उप-प्रधानमंत्री डेनिस मंतुरोव के निमंत्रण पर रूस की यात्रा कर रहे हैं। भारत और रूस के बीच लंबे समय से चली आ रही और भरोसेमंद साझेदारी है। अक्टूबर 2000 में "भारत-रूस रणनीतिक साझेदारी पर घोषणापत्र" पर हस्ताक्षर के बाद से, भारत-रूस संबंधों ने एक नया और बेहतर स्वरूप लिया है। इसमें राजनीति, सुरक्षा, रक्षा, व्यापार और अर्थव्यवस्था, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, संस्कृति और लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित लगभग सभी क्षेत्रों में सहयोग का स्तर बढ़ा है।
रणनीतिक साझेदारी के तहत, सहयोग गतिविधियों पर नियमित बातचीत और आगे की कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए बातचीत होगी। भारत-रूस अंतर-सरकारी आयोग के दो हिस्से हैं – व्यापार, आर्थिक, वैज्ञानिक, तकनीकी और सांस्कृतिक सहयोग (IRIGC-TEC) और सैन्य तथा सैन्य-तकनीकी सहयोग (IRIGC-M&MTC),जिसपर दोनों देश बातचीत करेगी।
