एक्सप्रेस-वे पर चलती कार में गैंगरेप, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Monday, Apr 16, 2018 - 01:02 PM (IST)

नई दिल्ली: देश में रेप की घटनाएं थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। इन रेप घटनाओं में एक और मामला शामिल हो गया है। ये मामला है मेरठ का जहां के यमुना एक्सप्रेस-वे पर एक चलती होंडा सिटी कार में युवती के साथ गैंगरेप किया गया। पुलिस द्वारा मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

ऑफिस के घर के लिए निकली थी पीड़िता
जानकारी के मुताबिक शनिवार की शाम को पीड़िता अपने ऑफिस से घर के लिए निकली थी कि तभी आरोपी सलमान ने उसे घर के लिए लिफ्त देने के बहाने से कार में बैठा लिया। फिर उसने फोन कर अपने दोस्त साजिद को बुलाया जिसके बाद दोनों गाड़ी को यमुना एक्सप्रेस-वे पर ले गए और पीड़िता के साथ जबरदस्ती करने लगे। जब पीड़िता ने इसका विरोध किया तो उन्होंने उसके साथ मारपीट भी की। इसके बाद नोएडा से मथुरा के पूरे रास्ते में इन दोनों आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया।

कार के शीशे पर डाला काला कपड़ा
बताया जा रहा है कि पीड़िता और सलमान की दोस्ती 15 दिनों पहले हुई थी। पहले भी वह पीड़िता को उसके घर छोड़ चुका था जिसके कारण इस बार भी पीड़िता उसके साथ जाने के लिए राजी हो गई। इस वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने कार के शीशों पर काला कपड़ा डाल दिया गया था। इतना ही नहीं, पीड़िता की आवाज कार के बाहर ना जाए इसके लिए कार का म्यूजिक तेज कर दिया गया। जब पीड़िता ने अपने परिजनों को फोन करने की कोशिश की तो उसका फोन भी छीन लिया गया। वारदात के बाद दोनों ने पीड़िता को मथुरा छोड़कर भाग गए जिसके बाद उसने पुलिस को फोन कर इसकी जानकारी दी। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस ने दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता का मेडिकल टेस्ट कराया गया जिसमें रेप की पुष्टि कर दी गई है।

Anil dev

Advertising