नियंत्रण रेखा के पास बारुदी सुरंग में विस्फोट, लेफ्टिनेंट सहित चार सैनिक घायल

Friday, Jan 03, 2020 - 04:59 PM (IST)

जम्मू: जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा के पास शुक्रवार को बारुदी सुरंग में हुए विस्फोट में एक लेफ्टिनेंट सहित चार सैनिक घायल हो गए। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि विस्फोट नौशेरा सेक्टर के कलाल में नियंत्रण रेखा से सटे अग्रिम इलाकों में गश्त के दौरान हुआ। अधिकारियों ने बताया कि घायलों को एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

रक्षा सूत्रों ने बताया कि नौशेरा सेक्टर के कालल क्षेत्र में हुए बारूदी सुरंग विस्फोट में सेना का एक लेफ्टिनेंट और चार जवान घायल हो गए जिन्हें तत्काल उधमपुर के कमान अस्पताल में ले जाया गया। वहीं रक्षा प्रवक्ता ने यह भी बताया कि दिन में करीब सवा बारह बजे पाकिस्तान ने छोट हथियारों और मोटररों से पुंछ जिले की कृष्णा घाटी में नियंत्रण रेखा पर बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की। भारतीय सेना ने भी इसका करारा जवाब दिया और भारतीय पक्ष को अभी तक इससे हुए नुकसान की कोई रिपोटर् नहीं है।

गौरतलब है कि इससे पहले मंगलवार को जिले में भारत पाकिस्तान नियंत्रण रेखा के निकटवर्ती गांव बगयालदरा में माईन ब्लास्ट में एक युवक घायल हो गया। जिसे ग्रामीणों ने पुंछ नगर स्थित राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका दायां पैर जो कि ब्लास्ट में बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था। उसे काट कर उसकी जान बचा ली गई। घायल युवक की पहचान 19 वर्षीय आरिफ हुसैन पुत्र मीर हुसैन निवासी गांव बगयालदारा के रूप में हुई है।

घायल युवक और उसके रिश्तेदारों का कहना है कि वह अपने घर के कुछ दूरी पर जंगल के पास स्थित अपनी जमीन में पशुओं के चारे के लिए पेड़ के पत्ते काटने गया था। वहां बारिश से बह कर आया कोई माईन पड़ा हुआ था जिसके बारे में पता न होने पर उसका पांव पड़ गया और उसमें हुए विस्फोट में वह घायल हो गया। वहीं माईन ब्लास्ट का पता चलने पर जिला विकास आयुक्त पुंछ राहुल यादव तत्तकाल राजा सुखदेव सिंह जिला अस्पताल पहुंचे और घायल युवक के परिजनों से मिल कर तत्तकाल सहायता के रूप में रैडक्रास फंड से दस हजार रूपय प्रदान की किए।

 

 

 

 

 

 

rajesh kumar

Advertising