जम्मू में घरेलू गैस सिलेंडर में विस्फोट, तीन घायल

Thursday, Apr 21, 2022 - 08:44 PM (IST)


जम्मू : जम्मू में रसोई गैस सिलेंडर में आग लगने के बाद हुये विस्फोट में एक ही परिवार के तीन लोग घायल हो गये और धमाके के बाद घर में आग लग गयी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी ।

अधिकारी ने बताया कि घटना बुधवार देर रात बख्शीनगर इलाके में एक घर में हुई।

उन्होंने बताया कि आग में तीन लोग झुलस गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। दमकल विभाग ने आग पर काबू पा लिया।
 

Monika Jamwal

Advertising