दिल्ली पुलिस का खुलासा, गौरक्षक ने किया था उमर खालिद पर हमला

Monday, Aug 20, 2018 - 12:37 AM (IST)

नेशनल डेस्कः दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने JNU के छात्र उमर खालिद पर 13 अगस्त को जानलेवा हमला करने वाले आरोपी की पहचान कर ली है। आरोपी हरियाणा के झज्जर का रहने वाला गौरक्षक है। उसकी मोबाइल की लोकशन हमले वाले दिन कॉस्टीट्यूशन क्लब के पास लाई है। आरोपी ने साथी के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो लोड कर सरेंडर करने की बात कही थी। मगर उसने रविवार शाम तक सरेंडर नहीं किया।

स्पेशनल सेल के एक सीनियर अधिकारी ने बताया कि उमर खालिद पर हमला करने वाले आरोपी का नाम नवीन दलाल है। वह हरियाणा के झज्जर में स्थित गांव मंनौती का रहने वाला है। आरोपी खुद को गौरक्षक होने का दावा करता है।

बताया जा रहा है कि उसके साथी भी गौरक्षक हैं। स्पेशल सेल की जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी उमर खालिद पर हमले वाले दिन दिल्ली के कॉस्टीट्यूशन क्लब में था। नवीन के मोबाइल लोकशन के अलावा अन्य बातों से यह साफ हो गया है। पुलिस की जांच में ये बात भी सामने आई हैं कि आरोपी उमर खालिद पर हमले वाले दिन से ही अपने गांव से फरार हैं।

अलग-अलग राज्यों में दबिश दे चुकी है दिल्ली पुलिस
दिल्ली पुलिस की टीम उसे पकड़ने के लिए हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में दबिश दे चुकी है। दिल्ली पुलिस के अलावा हरियाणा पुलिस भी आरोपी को तलाश कर रही है। हरियाणा पुलिस की कई टीमें हरियाणा और पंजाब में दबिश दे रही हैं।

हमले की ले चुका है जिम्मेदारी
नवीन दलाल ही अपने गांव शाहपुर निवासी दरवेश शाहपुर के साथ सोशल मीडिया पर वीडियो लोडकर उमर खालिद पर हमले की जिम्मेदारी ले चुका है। आरोपियों का कहना था कि देश के लोगों को स्वतंत्रता दिवस पर गिफ्ट देने के लिए उमर खालिद पर हमला किया। आरोपियों ने कहा था कि वह क्रांतिकारी करतार सिंह सराबा के गांव सराबा, लुधियाना में पुलिस के समक्ष सरेंडर कर देंगे। मगर दोनों ने रविवार शाम तक सरेंडर नहीं किया।

दिल्ली पुलिस शुरू में इस वीडियो को मजाक मान रही थी। अब जांच में ये बात सामने आगे आई है कि नवीन दलाल ने ही उमर खालिद पर हमला किया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार हमले की इस साजिश को पहले प्रोपगेंडा माना जा रहा था। मगर जांच में ये बात साबित हो गई है कि उमर खालिद पर जानबूझकर हमला किया गया है।  


 

 

Yaspal

Advertising