नीतीश के मंत्रिमंडल का विस्तार, सुशील मोदी को मिला वित्त मंत्रालय

Saturday, Jul 29, 2017 - 08:06 PM (IST)

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विश्वास मत हासिल करने के एक दिन बाद आज 26 मंत्रियों को शामिल करते हुए अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया।  राज्यपाल केशरीनाथ त्रिपाठी ने इन मंत्रियों को राजभवन के राजेन्द्र मंडपम में पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इन 26 मंत्रियों में जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के 14, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के 11 और लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के एक मंत्री शामिल है।

नए चेहरों को मिली जगह
मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए चेहरों में भाजपा के प्रमोद कुमार, विनोद नारायण झा, सुरेश कुमार शर्मा, विजय कुमार सिन्हा, राणा रणधीर सिंह, विनोद कुमार सिंह, ब्रज किशोर ङ्क्षबद जदयू से दिनेश चंद्र यादव, रामजी ऋषिदेव और लोजपा के पशुपति कुमार पारस शामिल हैं।

जदयू के राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और भाजपा के विनोद नारायण झा विधान परिषद के सदस्य हैं जबकि लोजपा के पारस विधानमंडल के दोनों सदनों में से किसी भी सदन के सदस्य नहीं हैं। भाजपा कोटे से मंत्री पद की शपथ लेने वाले पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान परिषद के सदस्य मंगल पांडेय नहीं पहुंचने के कारण शपथ नहीं ले सके। नीतीश के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा किया गया जिसमें डिप्टी सीएम सुशील मोदी को  वित्त मंत्रालय सौंपा गया।  ​​​​​​​

इस प्रकार हुआ नीतीश के मंत्रियों के विभाग का बंटवारा 

सीएम नीतीश कुमार-गृह और कार्मिक, निगरानी विभाग
डिप्टी सीएम सुशील मोदी- वित्त वाणिज्य 
नंद किशोर यादव- पथ निर्माण विभाग,
श्रवण कुमार - संसदीय कार्य और ग्रामीण विकास विभाग
मंजू वर्मा- समाज कल्याण विभाग
कृष्ण नंदन वर्मा- शिक्षा विभाग
राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह- जल संसाधन और योजना विभाग
महेश्वर हजारी - भवण निर्माण विभाग
रामनारायण मंडल- राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग
जय कुमार सिंह- उद्योग विभाग
प्रमोद सिंह- पर्यटन विभाग

एक नजर कैबिनेट परः
भाजपाः प्रमोद कुमार, रामनारायण मंडल, नंद किशोर यादव, प्रेम कुमार, सुरेश शर्मा, विजय कुमार सिन्हा, विनोद कुमार सिंह, कृष्ण कुमार ऋषि, राणा रणधीर सिंह, ब्रजकिशोर बिंद्र, विनोद नारायण झा।

जेडी(यू)
जय कुमार सिंह, ललन सिंह, विजेंद्र प्रसाद यादव, कृष्णनंदन वर्मा, महेश्वर हजारी, शैलेश कुमार, मंजू वर्मा, संतोष निराला, कपिल देव कामत, दिनेश यादव, श्रवण कुमार, खुर्शीद उर्फ फिरोज अहमद, मदन सहनी, रमेश ऋषि देव।

लोक जनशक्ति पार्टी
पशुपति कुमार पारस ।

इस मौके पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी, विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी, विधान परिषद के उप सभापति हारुण रशीद, लोजपा सांसद चिराग पासवान के अलावा पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश समेत कई अन्य गण्यमान्य लोग उपस्थित थे। गौरतलब है कि 27 जुलाई को नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने मंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली थी। इससे पहले 26 जुलाई को कुमार ने राष्ट्रीय जनता दल, कांग्रेस और जदयू की महागठबंधन सरकार से नाता तोडऩे के बाद मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके तीन घंटे के अंदर ही भाजपा ने कुमार को नई सरकार बनाने के लिए बिना शर्त समर्थन देने की घोषणा कर दी। 

Advertising