दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर एक लाख से अधिक लोगों की जांच

Thursday, Sep 10, 2020 - 12:46 AM (IST)

नई दिल्लीः दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर कोविड-19 जांच की संख्या बुधवार को बढ़कर एक लाख से अधिक हो गई। बीते 24 घंटे में 54,517 लोगों की जांच हुई है। सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। दिल्ली सरकार द्वारा जारी ताजा स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार दिल्ली में प्रति दस लाख की आबादी पर 1,00,198 लोगों की जांच हुई है। 

बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे के दौरान लगभग 11,101 आरटी-पीसीआर, सीबीएनएएटी, ट्रू नैट और 43,416 रैपिड एंटीजेन जांच हुई हैं। दिल्ली में बुधवार को एक दिन में कोविड-19 के सबसे अधिक 4,039 नए मामले सामने आने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या दो लाख से अधिक हो गई है जबकि मृतकों की तादाद बढ़कर 4,638 हो गई है। 

Pardeep

Advertising