महिला सरपंच से उलझकर बुरे फंसे पूर्व एमएलए गगन भगत, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Thursday, May 02, 2019 - 06:06 PM (IST)

जम्मू : पूर्व विधायक गगन भगत को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनके खिलाफ आरएसपुरा के एक गांव की महिला सरपंच ने एफआईआर दर्ज करवाई है। भग तपर महिला सरपंच के साथ अभद्र व्यवहर करने और मारपीट करने का आरोप है। इस संदर्भ में एक वीडियो भी वायरल हो चुका है। पुलिस के अनुसार गगन भगत के खिलाफ शिकायत की गई थी और इसी कारण से उन्हें हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने बताया कि वह कोर्ट में अग्रिम जमानत के लिए गये थे और वहीं से उन्हें गिरफ्तार किया गया।


वीरवार सुबह मिरां साहिब के 25 से 30 सरपंच और पंच ऑल जेएंडके पंचायत कान्फ्रेंस के प्रधान अनिल शर्मा के नेतृत्व में प्रदर्शन भी करतेग्रजर आए। उन्होंने आरएसपुरा के पूर्व विधायक पर महिला सरपंच से अभद्र व्यवहार पर रोष जताया। यह महिला सरपंच गांच ंिदर मेलू की सरपंच सीमा देवी हैं। आपको बता दें कि गगन भगत को भाजपा से निष्कासित किया जा चुका है और उन्होंने अब नैशनल कान्फ्रेंस का दामन थाम लिया है। उन पर उनकी पत्नी ने चरित्रहीन होने का आरोप लगाया था।
 
 

Monika Jamwal

Advertising