फिर विवादों में फंसे पूर्व विधायक गगन भगत, अब महिला सरपंच से की बदसलूकी

Tuesday, Apr 30, 2019 - 04:28 PM (IST)

 जम्मू : नेशनल कांफ्रेंस नेता और आरएस पूरा के पूर्व विधायक, गगन भगत का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नेता जी एक महिला सरपंच से उलझ रहे हैं और एक अन्य व्यक्ति से मारपीट कर रहे हैं। यह पहला मौका नहीं है जब गगन भगत किसी विवाद में फंसे हों। गगन भगत जब भाजपा में थे तब भी उनकी पहली पत्नी के रहते दूसरी लडक़ी के साथ आपत्तिजनक तस्वीरें वायरल हुई थी उसके बाद उनका सारा मामला भाजपा की आलाकमान के पास पहुंचा और उन्हें पार्ट से निष्कासित कर दिया गया था।


गगन भगत ने भाजपा का साथ छोड़ नैकां का दामन तो थाम लिया पर उनका विवादों से नाता नहीं छूट रहा है। अब भगत एक महिला सरपंच के साथ उलझते नजर आ रहे हैं और एक व्यक्ति से मारपीट करते दिखाई दे रहे हंै। इस मामले का वीडियो सामने आने के बाद गगन पर लोग तरह-तरह के कमेंट भी कर रहे हैं। फिलहाल अभी पूर्व विधायक ने अपनी सफाई में कुछ नहीं कहा है।
 

Monika Jamwal

Advertising