धारा 370  पर पूर्व आईएएस शाह फैसल का विवादित बयान, कहा- कश्मीरियों  कठपुतली बनो या अलगाववादी

Tuesday, Aug 13, 2019 - 03:55 PM (IST)

श्रीनगर : आईएएस छोडक़र राजनीति में कूदे पूर्व नौकरशाह शाह फैसल ने धारा 370 हटने के बाद अपनी खुन्नस निकाली है। उन्होंने कश्मीर के लोगों से कहा कि अब उनके पास दो ही विकल्प है कि या तो वे कठपुतली बन जाएं या फिर अलगाववादी। उन्होंने कहा कि अब कयमीर को लंबे, निरंतर और अहिंसक राजनीतिक की आंदोलन की आवश्यकता है ताकि अपने अधिकार फिर से वापस हासिल किये जा सकें।

ईद पर भी शाह फैसल ने कहा था कि कश्मीर में ईद नहीं है। लोग परेशान हैं और रो रहे हैं। हमारी ईद तब मनेगी जब हमे हमारे अधिकार वापस मिलेंगे। उन्होंने कहा था कि कश्मीर में डर है। लोगों के दिल टूट रहे हैं और उनके चेहरों से डर साफ झलक रहा है।
 
 

 

Monika Jamwal

Advertising