जम्मू कश्मीर के पूर्व डिप्टी सीएम को बड़ा झटका, बिखर जाएगा सपनों का आशियाना

punjabkesari.in Wednesday, Nov 10, 2021 - 07:22 PM (IST)

जम्मूः जम्मू कश्मीर के पूर्व उप मुख्यमंत्री निर्मल सिंह के निर्माणाधीन आलीशान बंगले पर अब जेसीबी चल सकता है। नगरोटा के बन में बन रहे इस अवैध बंगले को हटाने के निर्देश जम्मू विकास प्राधिकरण को मिल चुके हैं।

PunjabKesari
जेडीए ने ईमारत नियंत्रण अधिनियम 1988 की धारा 7 3 का इस्तेमाल करते हुये डा निर्मल सिंह और उनकी पत्नी ममता सिंह को 8 नंबर 2021 को आर्डर नम्बर जेडीएध्बीओसीरएध्एध्1271.76 जारी किया। आर्डर में कहा गया है, अगर आप अवैध निर्माण को नहीं गिराते हैं तो जेडीए खुद इसे हटाने को मजबूर होगा।


जेडीए की कलेक्टर कुसुम चिबने एक आरटीआई का जवाब देते हुये कहा बताया था कि उनके पास दो अवैध निर्माण की शिकायतें आईं थीं, इनमें से एक डा निर्मल सिंह को लेकर थी और एक विजय कुमार शर्मा के बारे में थी। 

PunjabKesari

आपको बता दें कि निर्मल सिंह नगरोटा में आर्मी एमिनिशन डिपो के पास 2 हजार स्क्वयेर फीट के घर में जुलाई महीने से रहने आ चुके हैं। उन्होंने यह जमीन एक कंपनी के नाम पर खरीदी थी और उस कंपनी में उनकी पत्नी ममता सिंह शेयर होल्डर थीं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Monika Jamwal

Related News