#evmhacking: बहुत हुई दुश्मनी और तकरार, अबकी बार EVM पर वार

Tuesday, May 21, 2019 - 06:43 PM (IST)

नेशनल डेस्क (वसुधा शर्मा): लोकसभा चुनाव के बाद एग्जिट पोल के नतीजों ने देश में खलबली मचा दी है। मोदी लहर के डर से विपक्ष की रातों की नींद और दिन का चैन खो गया है। इसका असर यह हुआ कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का जिन्न एक बार फिर बाहर निकल आया। सोशल मीडिया पर भारी संख्या में ईवीएम को स्ट्रॉन्ग रूम से शिफ्ट करने के कुछ वीडियो वायरल हो रहे हैं। अब इनमें सच्चाई कितनी यह तो कोई नहीं जानता लेकिन इस समय विपक्ष के लिए​ यह कहावत 'डूबते को तिनके का सहारा' एक दम सटीक बैठती है। मोदी विरोधी दलों ने एकजुटता दिखाते हुए चुनाव आयोग पर हमला बोल दिया है। हालांकि विपक्ष का यह दांव कुछ उल्टा पड़ता दिख रहा है। ईवीएम को घेरने के चक्कर में वह खुद ही लोगों के घेरे में आ गई। ट्विटर यूजर ने तंज कसते हुए कहा कि हार से पहले बहाना तैयार, अबकी बार  ईवीएम पर वार। वहीं कुछ लोगों ने कहा बहुत हुई दुश्मनी और तकरार, एक बार फिर मोदी सरकार। 

vasudha

Advertising