AI के दौर में भी खत्म नहीं होगी इंसानों की जरूरत, होटल इंडस्ट्री में Human Skills की बढ़ रही सबसे ज्यादा वैल्यू
punjabkesari.in Saturday, May 30, 2026 - 06:35 PM (IST)
नेशनल डेस्क : आजकल युवाओं के मन में ऐसे सवाल तेजी से बढ़ रहे हैं। मोबाइल से लेकर होटल बुकिंग तक, हर जगह टेक्नोलॉजी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का इस्तेमाल बढ़ता जा रहा है। कई बड़े होटल्स अब AI चैट सपोर्ट, ऑटोमेटेड चेक-इन, स्मार्ट सर्विस और डिजिटल सिस्टम्स का उपयोग कर रहे हैं। लेकिन इस तेज़ी से बदलती दुनिया में एक सच्चाई आज भी कायम है-"हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में बेहतरीन सर्विस के लिए टेक्नोलॉजी और Human Skills दोनों का संतुलन बेहद जरूरी है।" यही वजह है कि आज AI के बढ़ने के बावजूद होटल इंडस्ट्री में Human Skills यानी इंसानी गुणों की वैल्यू पहले से कहीं ज्यादा बढ़ रही है।
होटल इंडस्ट्री केवल खाना सर्व करने या रूम देने का काम नहीं है। यह लोगों को एक अच्छा अनुभव देने की कला है। जब कोई मेहमान होटल में आता है, तो वह सिर्फ सुविधाएं नहीं देखता, बल्कि वहां का व्यवहार, सम्मान, कम्युनिकेशन और सर्विस उसे याद रहती है।
आज AI और स्मार्ट टेक्नोलॉजी होटल इंडस्ट्री को पहले से ज्यादा तेज़, सुविधाजनक और आधुनिक बना रहे हैं। AI सिस्टम्स ऑर्डर मैनेजमेंट, गेस्ट सपोर्ट और सर्विस ऑपरेशंस को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर, बेहतर कम्युनिकेशन, प्रोफेशनल व्यवहार और Guest Handling जैसी Human Skills आज भी होटल इंडस्ट्री की सबसे बड़ी ताकत बनी हुई हैं।
यही कारण है कि आज होटल्स ऐसे युवाओं की तलाश कर रहे हैं जिनके पास केवल तकनीकी जानकारी ही नहीं, बल्कि मजबूत Soft Skills भी हों। आज Hospitality Industry में सबसे ज्यादा जिन स्किल्स की मांग बढ़ रही है, उनमें शामिल हैं- बेहतर Communication Skills, Guest Handling, Presentation Skills, Teamwork, Leadership Quality, Professional Behaviour और Positive Attitudel
क्योंकि होटल इंडस्ट्री में हर दिन अलग-अलग लोगों से मिलना होता है। कभी किसी मेहमान की शिकायत संभालनी पड़ती है, कभी टीम के साथ दबाव में काम करना पड़ता है और कभी मुश्किल परिस्थितियों में भी मुस्कुराकर प्रोफेशनल तरीके से सर्विस देनी पड़ती है। यह सब केवल किताबों से नहीं सीखा जा सकता, बल्कि इसके लिए प्रैक्टिकल ट्रेनिंग, आत्मविश्वास और लगातार अभ्यास जरूरी होता है।
इसी जरूरत को समझते हुए नेशनल फिनिशिंग एंड कुकरी इंस्टीट्यूट (National Finishing and Cookery Institute) छात्रों को केवल तकनीकी शिक्षा ही नहीं, बल्कि इंडस्ट्री में जरूरी Human Skills पर भी विशेष रूप से तैयार करता है। यहां छात्रों को Communication Skills, Guest Handling, Personality Development, Presentation Skills, Teamwork, Leadership Quality और Professional Behaviour जैसी जरूरी स्किल्स की Practical Training दी जाती है, ताकि वे होटल और हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री की वास्तविक कार्यशैली को बेहतर तरीके से समझ सकें।
NFCI में छात्रों को केवल क्लासरूम तक सीमित नहीं रखा जाता, बल्कि उन्हें इंडस्ट्री एक्सपोज़र, लाइव प्रैक्टिकल्स और प्रोफेशनल वातावरण में सीखने का अवसर भी दिया जाता है। यही कारण है कि आज कई बड़े होटल्स और हॉस्पिटैलिटी ब्रांड्स ऐसे प्रोफेशनल्स को प्राथमिकता दे रहे हैं जो टेक्नोलॉजी के साथ-साथ बेहतर Human Interaction और Professional Skills में भी मजबूत हों।
यही वजह है कि आज Skill-Based Education का महत्व तेजी से बढ़ रहा है। अब केवल डिग्री लेना काफी नहीं माना जाता, बल्कि इंडस्ट्री रेडी स्किल्स सीखना जरूरी हो गया है। आने वाले वर्षों में वही युवा सबसे ज्यादा सफल होंगे जो टेक्नोलॉजी को समझने के साथ-साथ लोगों के साथ बेहतर तरीके से काम करने की कला भी सीखेंगे। क्योंकि होटल इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी काम को आसान और तेज़ बना सकती है, लेकिन बेहतरीन Guest Experience देने में Human Skills की भूमिका हमेशा महत्वपूर्ण रहेगी।
