देश के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Friday, Sep 13, 2019 - 10:31 AM (IST)

नेशनल डेस्क: देश के कई राज्यों में मौसम करवट ले सकता है। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश, गुजरात समेत देश के कई राज्यों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। पूर्वी राजस्थान, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, गुजरात, मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय इलाके, सिक्किम और ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे के दौरान तेज से बहुत तेज बारिश होने का अनुमान है। 

इसके साथ ही उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, सौराष्ट्र, कच्छ, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, कोंकण, गोवा, तटीय आंध्र प्रदेश, यनम,तेलंगाना, तटीय और दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, केरल, माहे, तमिलनाडु, पुड्डुचेरी और कराईकल में अलग-अलग स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। दक्षिण-पश्चिम मानसून सौराष्ट्र, कच्छ और विदर्भ में अति सक्रिय रहा जबकि पश्चिम बंगाल में गंगा के तटवर्ती इलाके, ओडिशा, मध्य प्रदेश, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, तमिलनाडु और केरल पर सक्रिय रहा। 

पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, जम्मू कश्मीर, पश्चिम राजस्थान और उत्तर आंतरिक कर्नाटक में मानसून कमजोर रहा। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल के पर्वतीय क्षेत्र, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने का अनुमान है। 

दक्षिण-पश्चिम और पश्चिम मध्य अरब सागर और उत्तर और पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी में 40-50 किमी प्रति घंटे की तेज गति तक हवा चल सकती है। पश्चिम बंगाल-ओडिशा-आंध्र प्रदेश के तटों के साथ-साथ दक्षिण-पूर्व अरब सागर,कोमोरिन-मालदीव के इलाकों में मौसम के खराब रहने का अनुमान है। मछुआरों को अगले 24 घंटों के दौरान इन क्षेत्रों में काम नहीं करने की सलाह दी गयी है। 
 

vasudha

Advertising