डॉक्टरों की हड़ताल : प्रशासन ने ESMA लगाने का फैसला किया

Wednesday, Jul 04, 2018 - 09:51 PM (IST)

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर सरकार ने राज्य में विभिन्न स्वास्थ्य संस्थानों में डॉक्टरों के हड़ताल से निपटने के लिए आवश्यक सेवा रखरखाव कानून (एस्मा) लगाने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि सरकार असहाय मरीजों को परेशान नहीं देख सकती और स्वास्थ्य देखभाल सेवाओं में किसी तरह का व्यवधान नहीं हो, यह सुनिश्चित करने और चिकित्सकों के आहूत बंद से निपटने के लिए एस्मा लगाने का निर्णय लिया है।


उन्होंने कहा कि विशेषकर खराब मौसम की स्थिति को देखते हुये सरकार द्वारा बाढ़ के खतरे की चेतावनी जारी किये जाने से पर्याप्त स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना और भी अनिवार्य हो गया था। सरकारी अस्पताल के डॉक्टर राज्य सरकार के अन्य कर्मचारियों के जैसे राजपत्रित अवकाश देने की मांग कर रहे हैं। 
 

Monika Jamwal

Advertising