जॉब छोड़ दी? घबराएं नहीं! बिना काम किए भी आपके PF खाते में बरसेगा पैसा, जानें EPFO का नया नियम

punjabkesari.in Thursday, Feb 05, 2026 - 05:56 PM (IST)

EPFO New Rules 2026: नौकरी छोड़ने या नौकरी बदलने के बाद पीएफ (PF) अकाउंट को लेकर अक्सर लोगों के मन में ब्याज को लेकर काफी उलझन रहती है। बहुत से लोग इस गलतफहमी के शिकार हैं कि नौकरी छोड़ने के 3 साल बाद उनके PF खाते पर ब्याज मिलना बंद हो जाता है। हालांकि सच्चाई इसके बिल्कुल उलट है। EPFO के नियमों के अनुसार, आपका पैसा खाते में सुरक्षित रहता है और उस पर ब्याज भी मिलता रहता है। आइए जानते हैं क्या हैं नए नियम और कब तक बढ़ता रहेगा आपका पैसा।

नौकरी छोड़ने के बाद भी मिलता है ब्याज

EPFO के मौजूदा नियमों के मुताबिक, अगर आपने नौकरी छोड़ दी है और नया योगदान नहीं भी हो रहा है, तो भी आपके खाते में जमा राशि पर ब्याज मिलता रहेगा। यह ब्याज तब तक मिलता है जब तक आपकी उम्र 58 वर्ष नहीं हो जाती।

PunjabKesari

समझें उम्र का गणित: कब बंद होता है ब्याज?

ईपीएफओ ने उम्र के हिसाब से ब्याज मिलने की समयसीमा तय की है:

स्थिति

कब तक मिलेगा ब्याज?

58 साल से पहले नौकरी छोड़ने पर

आपकी आयु 58 वर्ष होने तक लगातार ब्याज मिलता रहेगा।

58 साल की उम्र में रिटायर होने पर

रिटायरमेंट के बाद अगले 3 साल (61 की उम्र) तक ब्याज मिलता रहेगा।

61 वर्ष की आयु के बाद

खाता 'इनऑपरेटिव' (निष्क्रिय) हो जाएगा और ब्याज मिलना बंद हो जाएगा।

3 साल वाला भ्रम क्या है?

पुराने नियमों में यह रुल था कि अगर किसी खाते में 3 साल तक कोई योगदान नहीं होता, तो उसे 'इनऑपरेटिव' मान लिया जाता था और ब्याज रुक जाता था। लेकिन अब नियम बदल चुके हैं। अब इनऑपरेटिव खातों पर भी ब्याज दिया जाता है, बशर्ते खाताधारक की उम्र 58 वर्ष से कम हो।

PunjabKesari

एक्सपर्ट की राय: क्या पैसा छोड़ देना सही है?

भले ही ब्याज मिलता रहे, लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि यदि आप लंबे समय तक नौकरी नहीं करने वाले हैं, तो पीएफ का पैसा निकाल लेना या नई नौकरी में ट्रांसफर कर लेना ही समझदारी है।

ध्यान रखने योग्य बातें

58 साल की उम्र पूरी होते ही ब्याज मिलना बंद हो जाता है, इसलिए उस समय पैसा निकाल लेना चाहिए। अगर आप नौकरी बदल रहे हैं, तो पुराने पीएफ को नए खाते में ट्रांसफर करना भविष्य की पेंशन के लिए फायदेमंद होता है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

News Editor

Radhika

Related News