सिसोदिया-जैन का इस्तीफा मंजूर, दिल्ली सरकार में महिला मंत्री की एंट्री...केजरीवाल ने LG को भेजे 2 नाम!

Wednesday, Mar 01, 2023 - 11:52 AM (IST)

नेशनल डेस्क: दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन के इस्तीफे को मजूर कर लिया है। वहीं सूत्रों के हवाले से खबर है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंत्रिमंडल में नियुक्ति के लिए आम आदमी पार्टी (AAP) की विधायक आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नाम उपराज्यपाल को भेजे हैं। अगर आतिशी और सौरभ भारद्वाज के नामों को मंजूरी मिल जाती है तो केजरीवाल सरकार में महिला मंत्री की एंट्री हो सकती है।

 

 केजरीवाल की कैबिनेट में इससे पहले किसी भी महिला को जगह नहीं मिली है। अगर आतिशी के नाम पर मुहर लग जाती है तो वे केजरीवाल सरकार में पहली महिला मंत्री होंगी। बता दें कि सत्येंद्र जैन बीते कई महीनों से तिहाड़ जेल में बंद है, इसके अलावा दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है। दिल्ली सरकार ने अपना बजट भी पेश करना है इसलिए केजरीवाल जल्द से जल्द अपनी कैबिनेट का विस्तार करना चाहते हैं।

Seema Sharma

Advertising