दीवानगी या पागलपन? विजय को सीएम बनाने में देरी से भड़के समर्थक, एक ने खुद को लगाई आग
punjabkesari.in Saturday, May 09, 2026 - 04:02 PM (IST)
नेशनल डेस्क: तमिलनाडु में सरकार बनने को लेकर अभी भी गतिरोध जारी है। थलपति विजय का शपथ ग्रहण समारोह भी फिलहाल कुछ देर के लिए टल गया है। इस देरी से नाराज थलपति विजय के समर्थकों में भारी गुस्सा देखा जा रहा है। शनिवार को राज्य से एक झकझोर देने वाली घटना सामने आई। विजय के मुख्यमंत्री बनने में हो रही देरी से आहत होकर उनके एक कट्टर समर्थक, इसक्कियप्पन (40 वर्ष) ने कथित तौर पर आत्मदाह की कोशिश की।
आग लगने के कारण इसक्कियप्पन बुरी तरह झुलस गए हैं और उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ऐसा बताया जा रहा है कि यह वही शख्स है जिसने चार महीने पहले विजय की जीत के लिए अपने चेहरे में 16 फीट लंबा 'वेल' (पारंपरिक भाला) आर-पार कर लिया था।
ये भी पढ़ें- 'अप्पा, राजनीति क्या होती है?' बेटी के इस सवाल पर क्यों रो पड़ा अमेरिका से लौटा ये बिजनेसमैन? पढ़ें पूरी खबर
वल्लियूर में भी तनाव, हिंसा की खबरें
इसके अलावा भी वल्लियूर में भी एक अन्य युवक द्वारा सुसाइड करने की खबर सामने आई है। दूसरी ओर VCK कार्यालय के बाहर एक युवक पर ब्लेड से हमले की भी सूचना मिली है। शपथ ग्रहण टलने को लेकर लोगों के बीच भारी गुस्सा देखा जा रहा है।
ये भी पढ़ें- CM of Tamil Nadu: बहुमत से 2 कदम दूर चूके थलपति विजय, 116 पर थमी TVK की गाड़ी, सीएम बनने पर फंसा पेच
शांति की अपील की
बिगड़ते हालात को देखते हुए पूर्व राज्यपाल और भाजपा नेता तमिलिसाई सौंदराराजन ने टीवीके प्रमुख विजय से दखल देने की अपील की है। तमिलिसाई ने कहा कि लोग नई सरकार को लेकर भावनात्मक रूप से जुड़े हैं, लेकिन हिंसा और आत्मघाती कदम किसी भी समस्या का समाधान नहीं हैं। उन्होंने विजय से आग्रह किया कि वे तुरंत अपने समर्थकों के नाम एक संदेश जारी करें और उन्हें शांति बनाए रखने तथा कानून-व्यवस्था का सम्मान करने की सलाह दें।
सरकार गठन में क्यों फंसा है पेंच?
दरअसल विजय की पार्टी के पास 108 सीटें हैं, जबकि सरकार बनाने के लिए 118 का आंकड़ा जरूरी है। अभी तक किसी भी अन्य दल ने TVK को खुला समर्थन नहीं दिया है, जिससे राज्यपाल ने फिलहाल सरकार बनाने की अनुमति नहीं दी है।
