राहुल की प्रतिष्ठा बढ़ेगी, भाजपा के लिए अप्रैल 2017 की अवधि घातक!

Sunday, Jan 22, 2017 - 08:09 AM (IST)

नई दिल्ली: कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी का जन्म 18 जून 1970 को रात 9.52 बजे दिल्ली में हुआ। जैमिनी ज्योतिषी विद्या के विद्वान विस्ती लार्सन ने कहा कि कुछ लोग राहुल का जन्म 19 जून को रात 2.28 बजे दिल्ली में लेते हैं। इससे उनकी चंद्र राशि व लग्न दोनों बदल जाते हैं। उनकी बहन प्रियंका गांधी के जन्म चार्ट के अनुसार राहुल का चंद्रमा धनु राशि में नहीं हो सकता तथा वह वृश्चिक राशि में होना चाहिए। इससे पता चलता है कि राहुल का जन्म 18 जून को ही हुआ है। लोकसभा चुनाव में चाहे कांग्रेस को भारी झटका लगा परंतु राहुल गांधी के राजनीतिक करियर का अंत नहीं हुआ। राहुल को 2015 में मकर राशि की चक्रदशा शुरू हुई है, जो उनके राजनीतिक करियर को उभारेगी। 2017 में वह कांग्रेस में सर्वोच्च पद हासिल कर लेंगे तथा पार्टी अध्यक्ष पद संभालने के बाद पार्टी को संभालेंगे।

राहुल गांधी का आत्माकारक ग्रह मातृभाव में बैठा हुआ है, जिससे पता चलता है कि राहुल का राजनीतिक अस्तित्व उनकी मां की इच्छा व ख्याति पर निर्भर करता है। राहुल गांधी को मार्च 2016 से बृहस्पति की अंतर्दशा शुरू हुई है जिस कारण सोनिया का स्वास्थ्य लगातार गिर रहा है। अगस्त 2017 तक सोनिया के स्वास्थ्य में और गिरावट आ सकती है। सोनिया इस समय राहुल को पार्टी की कमान सौंप सकती हैं। 2017 का पहला उत्तर्राद्ध राहुल व कांग्रेस के लिए अच्छा रहेगा तथा कांग्रेस भाजपा की छवि को लगे धक्के का लाभ उठाने में सफल रहेगी। उन्होंने कहा कि भाजपा की शपथकालीन कुंडली से पता चलता है कि सरकार की मध्य आयु जोकि 3 वर्ष व 4 महीने बनती है, होगी। सितम्बर 2017 से सरकार के सामने गंभीर संकट पैदा होंगे। नवम्बर 2016 से अप्रैल 2017 तक का समय भी केंद्र सरकार के लिए काफी घातक है।

इस अवधि में भी भाजपा की प्रतिष्ठा को भारी आघात लगेगा। इस अवधि के दौरान राहुल व अन्य विपक्षी दलों की लोकप्रियता बढ़ेगी। केंद्र सरकार के प्रति लोगों में नाराजगी काफी देखी जाएगी। केंद्र सरकार की शपथकालीन कुंडली में आत्माकारक राहू लग्र में है जिस कारण विपरीत आयुष योग बनता है जो सरकार को मध्य आयु तक ले जाता है। सरकार तो चलेगी परंतु किसी को कुर्बानी देनी पड़ सकती है। इस अवधि के समय सरकार का कोई महत्वपूर्ण अंग उससे पीछे हट जाएगा। इसी कारण तमिलनाडु में मुख्यमंत्री जयललिता का आकस्मिक निधन हुआ जोकि मोदी को पूरा समर्थन दे रही थी। उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा व मणिपुर के लिए चुनाव होने जा रहे हैं।

राहुल गांधी के वार्षिक चार्ट में सूर्य व बुध की मजबूती है जोकि पूर्वी व उत्तरी राज्यों को इंगित करती है। राहुल को 2017 में दूसरे उत्तराद्र्ध में अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखना चाहिए। उनके सिर में दर्द रह सकता है या आंतड़ियों से संबंधित कोई समस्या पैदा हो सकती है। राहुल गांधी को आने वाले समय में अपनी सुरक्षा का भी ध्यान रखना होगा। 2019 में दुर्घटना या चोट लगने की संभावना से इंकार नहीं किया जा सकता। शनि धनु राशि में प्रवेश करना जा रहा है जिस कारण साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा, जिस कारण नकारात्मक प्रभाव से बचने के लिए उन्हें लगातार रुद्राभिषेक पूजा करवानी होगी।

Advertising