VIDEO: सुस्त अंदाज़ में रनिंग कर रहे थे बेन स्टोक्स,  श्रेयस अय्यर ने चीते जैसी फुर्ती दिखा रनआउट कर लिया बदला

punjabkesari.in Monday, Feb 05, 2024 - 04:20 PM (IST)

नेशनल डेस्क: भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट की दूसरी पारी में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को सुस्त अंदाज़ में रनिंग कर काफी महंगा पड़ गया। दरअसल, भारतीय क्रिकेट टीम ने इंग्लैंड को विशाखापट्टनम में खेले गए दूसरे टेस्ट में 106 रन से हराकर पांच मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर दी है।

वहीं,  चौथे दिन इंग्लैंड की टीम 292 रनों पर ऑलआउट हो गई। इस बीच  बेन स्टोक्स का बल्ला दूसरी पारी में नहीं चल पाया बता दें कि  स्टोक्स काफी सुस्त अंदाज़ में रनिंग कर रहे थे और फील्डर श्रेयस अय्यर ने गेंद को तेजी से पकड़ा और डायरेक्ट हिट लगाकर स्टोक्स को पवेलियन रवाना किया। कप्तान बेन स्टोक्स ने 29 गेंदों पर सिर्फ 11 रन बनाए। 

इस पूरे किस्से के बारे में बात करें तो रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर बेन फोक्स ने सिंगल लेने की कोशिश की और बेन स्टोक्स को लगा कि वो आसानी से सिंगल पूरा कर लेंगे और इसीलिए वो सुस्ती और लापरवाही करते दिखे और बड़े ही आराम से रनिंग करते रन ले रहे थे लेकिन इस दौरान  मिड-विकेट पर खड़े श्रेयस अय्यर ने चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए कीपर के छोर पर डायरेक्ट हिट लगा स्टोक्स को रनआउट कर दिया। इसका एक वीडियो भी वायरल हो रहा है।
 
गौरतलब है कि इससे पहले बेन स्टोक्स ने भारतीय पारी में श्रेयस अय्यर को आउट करलॉन्ग-ऑफ की ओर दौड़कर एक शानदार कैच लपका था श्रेयस को आउट करने के बाद उन्होंने अपनी फिंगर दिखाई थी और जब अय्यर को मौका मिला तो उन्होंने बदला लेने में देरी नहीं लगाई और स्टोक्स को रनआउट किया तो उन्होंने भी स्टोक्स को उंगली दिखाकर ही पवेलियन भेजा। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Anu Malhotra

Related News