विधायक इंजीनियर रशीद को मार्शलों ने निकाला सदन से बाहर

Wednesday, Jan 10, 2018 - 12:41 PM (IST)

जम्मू: लंगेट के विधायक इंजीनियर रशीद को मार्शलों ने विधानसभा से उस समय बाहर निकाल दिया जब वह वेल की तरफ पहुंच गये। रशीद कश्मीर घाटी में सिविल नागरिकों की हत्याओं के खिलाफ विरोध कर रहे थे। मंगलवार को कुलागाम में एक युवक की मौत और घाटी में सिविल नागरिकों की हत्याओं पर उन्होंने सरकार की आलोचना की और सदन में खूब हंगामा किया। स्पीकर कविन्द्र गुप्ता ने मार्शलों से उन्हें बाहर निकालने को कहा।
 

Advertising