कश्मीर: त्राल में सुरक्षाबलों ने आतंकवादियों को घेरा, मुठभेड़ शुरू

Tuesday, Oct 30, 2018 - 02:50 PM (IST)

श्रीनगर: दक्षिण कश्मीर के पुलवामा जिले में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई है। जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को त्राल के मंदूरा गांव संदिग्ध गतिविधियों की खबर मिली थी। सेना की 42 आरआर, जम्मू कश्मीर पुलिस के एसओजी और सीआरपीएफ ने संयुक्त रूप से तलाशी अभियान चलाया तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी जिससे मुठभेड़ शुरू हो गई।

सूत्रों के अनुसार सुरक्षाबलों ने दो से तीन आतंकियों को घेर रखा है। आतंकी लगातार गोलीबारी कर रहे हैं। खबर लिखे जाने तक दोनों तरफ से फायरिंग जारी है।
 
 

Monika Jamwal

Advertising