अमरनाथ यात्रा से पहले आतंकवाद का सफाया करने में जुटे सुरक्षाबल, पहलगाम में मुठभेड़, 3 आतंकी ढेर

Friday, May 06, 2022 - 03:13 PM (IST)

श्रीनगर: अमरनाथ यात्रा को सुरक्षित करने में सुरक्षाबल पूरी सतर्कता बरत रहे हैं। शुक्रवार को अनंतनाग के पहलगाम में सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है। सुरक्षाबलों ने 3आतंकियों को मार गिराया  है। 


जानकारी के अनुसार पहलगाम में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ जारी है। सुरक्षाबलों ने हिज्बुल के टाॅप कमांडर जुहूर वानी को घेर रखा है। दोनों तरफ से गोलीबारी जारी है।

अभी तक दो अतंकवादी मारे जा चुके हैं। उनकी पहचान अभी नहीं हो पाई है।

 

Monika Jamwal

Advertising